भारती सिंह मनोरंजन जगत का एक ऐसा नाम हैं जिसे देखते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है| आज की भाग दौर भरी ज़िन्दगी में लोग इतने मशरूफ हैं की हंसना तो जैसे भूल गए हैं | ऐसे में उन लोगों को हसांने का काम करती है “द कॉमेडी क्वीन” के नाम से मशहुर भारती सिंह| भारती का जन्म 3 जुलाई 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था| भारती की कॉमेडी के दीवाने इन्हें लल्ली कहकर बुलाते हैं क्योंकि इसी किरदार ने भारती को घर घर में पहचान दिलाई थी| आज भारती भारत की एक सफल और सर्वाधिक पसंद की जाने वाली Stand up Comedians में से एक हैं|
शिक्षा
भारती सिंह ने एम. ए तक की पढाई की है| पढाई के दौरान उनकी रूचि खेल में भी थी| वह राष्ट्रीय स्तर पर पिस्टल शूटिंग और तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। लेकिन घर की कमजोर आर्थिक स्थिति तथा खेलों में सीमित या कम आमदनी को देखते हुए उन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र को अपने जीवन यापन का जरिया बनाया, जिसने आज उन्हें एक राष्ट्रीय पहचान दी है|
करियर
भारती सिंह ने अपने करियर की शूरूआत “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन-4” से की| इसी में निभाए लल्ली नामक किरदार ने उन्हें टीवी की दुनिया में स्थापित किया| इसके बाद भारती सिंह ने फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा है| भारती अबतक अनेकों कॉमेडी शोज़ में काम कर चुकी है, कई टीवी रियलिटी शो में दिखाई दी है, अनेकों पुरस्कार जीत चुकी है| कॉमेडी के अलावा भारती सिंह ने मशहुर डांस रियलटी शो “झलक दिखला जा” में तथा एडवेंचर से सम्बंधित शो “खतरों के खिलाड़ी” में भी अपने हुनर का जौहर दिखाया है|
फिल्में
भारती सिंह ने टीवी के अलावा पंजाबी तथा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है| भारती सिंह की द्वारा अभिनीत पंजाबी फिल्मे हैं एक नूर 2011, यमला जाट यमला 2012, जट्ट एंड जूलियट-2, मूंडेया तो बच के रही – 2014 | हिंदी फिल्मों में खिलाडी 786(2012) , सनम रे (2016) आदि प्रमुख हैं|
पुरस्कार
- 2011 :न्यू टेलेंट अवॉर्ड
- 2012 : इंडियन टेलीविज़ एकेड़मी अवॉर्ड
- 2012 : पीपल्स चोईस अवॉर्ड इंडिया
- 2013 : लायन्स गोल्ड इंडिया
शादी
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह 3 दिसंबर 2017 को अपने बॉयफ्रेंड हर्ष के साथ में शादी के बंधन में बंध गई| भारती और हर्ष ने हिन्दू रीती रिवाज़ के अनुसार बड़ी धूम-धाम के साथ गोवा में सात फेरे लिए, और अब दोनों मिलकर कलर्स टीवी चैनल पर एक मनोरंजन शो खतरा खतरा चला रहे हैं जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है|
Add Comment