बंद हो रहा है Naagin 5 !
अगर आप एकता कपूर के फेमस शो Naagin 5 के फैन है, तो आपके लिए एक बुरी खबर है| टीवी सीरीज नागिन छोटे परदे के सबसे पॉपुलर शो में से एक बन चुकी है, लेकिन अब Naagin 5 जल्दी ही बंद होने वाला है| शो पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था और अब ये शो फरवरी में बंद होने वाला है| इस शो को एकता का ही कोई वैम्पायर शो रिप्लेस कर रहा है|
ऑफ एयर होने वाला है Naagin 5
जी हां, एकता कपूर का मोस्ट फेमस सीरियल Naagin 5 जल्दी ही ऑफ एयर होने वाला हैं| टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एक सूत्र का कहना है कि शो छह महीने प्रसारित होने के बाद फरवरी में ऑफ एयर हो जाएगा| डेट्स अभी फाइनल नहीं हुई हैं, टीम को पहले से ही इस बारे में जानकारी दे दी जा चुकी है| सीरियल का लास्ट एपिसोड इस महीने के आखिर में शूट किया जाएगा|
खूब टीआरपी बटोरीं

शो में सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा और मोहित सहगल लीड़ रोल निभा रहे है. हालांकि जब Naagin 5 लॉन्च हुआ था तो इसमें हिना खान, धीरज धूपर औऱ मोहित मल्होत्रा थे| तब शो ने खूब टीआरपी बटोरीं थी, वहीं, उसके बाद शो दर्शकों का ध्यान खींचने में उतनी कामयाब नहीं हो पाई| बता दें कि Naagin 5 में सुरभि बानी का किरदार निभा रही हैं और अक्सर वो अपनी तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है|
इसे भी पढ़े:-“कुबूल है 2.0” का First look देख कर हैरान हुए फैन्स !
सुरभि ने कही ये बात
वहीं, Naagin 5 शो को हिस्सा बनने को लेकर सुरभि चंदना ने एक इंटरव्यू में कहा था,’ सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी| मुझे फ़ोन आया कि Naagin 5 की कास्टिंग चल रही है| मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं| मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूंगी|
इसे भी पढ़े:-मलाइका अरोरा क्वारंटाइन में लॉक थी अर्जुन कपूर के साथ….|
वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद ये शो मेरी किस्मत में था| मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है|
रिपोर्ट- अंजलि देउपा
मीडिया दरबार
Add Comment