अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को मिली उनकी Virushka
सोशल मीडिया पर Virushka के नाम से ट्रेंड करने वाली सबसे पसंदीदा शादीशुदा जोड़ियों में से एक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर बड़ी खुश खबरी आई है|
इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए साल 2021 बेहद खास बन गया है. उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने पहले बच्चे को जन्म दिया दिया है|
इसे भी पढ़े:-Nora Fatehi का धमाकेदार Dance Video फिर हुआ Viral
तो ऐसे 11 बन गया Virushka का लकी नंबर
Virushka के फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जब विराट और अनुष्का के बच्चे का जन्म होगा. Virat kohli और अनुष्का शर्मा के घर आई नन्ही परी,
11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधने वाले इस जोड़े ने पिछले साल अगस्त में अनुष्का के गर्भधारण की खबर की घोषणा की थी, और आज 11 जनवरी 2021 के दिन उनके घर लक्ष्मी आ गई है, विराट कोहली ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है की उनके घर एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है, वह बेहद खुश हैं|
विराट कोहली ने अपने ट्वीटर हेंडल से ट्वीट कर दी ये खबर
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
इसे भी पढ़े:-“कुबूल है 2.0” का First look देख कर हैरान हुए फैन्स !
बता दें की, बड़े ही संजोग की बात है कि ज्यादातर महान क्रिकेटरों के घर पहले बेटी का ही जन्म हुआ है. सर डॉन ब्रेडमैन को अगर छोड़ दिया जाए तो सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रिकी पॉन्टिंग जैसे कई महान क्रिकेटर्स के घर सबसे पहले बेटी का ही जन्म हुआ है. और आज इस लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम जुड़ गया है|
Add Comment